फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBAU: इनोवेटिव कोर्स भी नहीं लुभा पाए स्टूडेंट्स को

Wed, 24 Jul 2013 10:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 24 कंटम्प्रेरी और इनोवेटिव कोर्सेज छात्रों को रास नहीं आए हैं। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख लगातार बढ़ाने के बावजूद ये कोर्स छात्रों को आकर्षित करने में फेल हुए हैं।
विज्ञापन


आलम ये है कि इनकी कुल 1560 सीटों पर 1500 से भी कम छात्रों ने आवेदन किया है। ऐसे में न्यूनतम छात्र संख्या न मिलने के कारण इन कोर्सेज के बंद होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, इनके भविष्य का फैसला बुधवार को प्रस्तावित विवि की कार्यपरिषद की बैठक में होगा।

बीबीएयू ने नए सेशन में एडमिशन के लिए 46 नए कोर्स शुरू किए थे। विवि प्रशासन इन्हें लेकर काफी उत्साहित था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 17 जून से की गई जो आठ जुलाई तक चली। बाद में आवेदन करने की तारीख को बढ़ाक र 16 जुलाई कर दिया।
विज्ञापन


15 जुलाई को विवि ने आवेदन की पड़ताल की तो काफी चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। 1560 सीटों के लिए सिर्फ 900 आवेदन आए थे। इसके बाद कुलपति ने आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 22 जुलाई कर दिया। हालांकि, इतनी कोशिशों के बाद भी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

कहीं तो एक भी अप्लीकेशन नहीं
कई कोर्सेज में आवेदन का आंकड़ा पांच और 10 के बीच ही झूल रहा है। वहीं, कुछेक कोर्सेज ऐसे भी हैं जिनमें एक भी फॉर्म नहीं आया। इसके चलते 24 कोर्सेज पहले ही चरण में बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। वहीं, एडमिशन की काउंसलिंग के समय भी छात्रों की बेरुखी बरकरार रही तो बंद होने वाले कोर्सेज की संख्या बढ़ भी सकती है।

दरअसल, विवि के नियमानुसार उपलब्ध सीटों के 50 प्रतिशत से कम दाखिले होने की स्थिति में कोर्स नहीं चलाया जाएगा। करीब आधा दर्जन कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या इस न्यूनतम सीमा के काफी करीब है, इसलिए इन पर खतरा मंडरा रहा है।

क्या है वजह
बीबीएयू के नए कोर्सेज में छात्रों की बेरुखी का कारण इनकी मोटी फीस मानी जा रही है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान कोर्सेज की खस्ता हालत को देखते हुए तीन बार फीस कम भी की गई लेकिन स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ नहीं पाई।

आवेदन में देरी
इन कोर्सेज को लेकर बेरुखी के पीछे आवेदन प्रक्रिया में हुई देरी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। जानकारों की मानें तो लविवि और अन्य विश्वविद्यालय में आवेदन की प्रक्रिया की घोषणा के बाद इन कोर्सेज पर विचार किया गया। ऐसे में छात्र पहले ही दूसरे संस्थानों में दाखिले के लिए पहुंच गए हैं।

आज होगा फैसला
बीबीएयू में बुधवार को कार्यपरिषद की बैठक प्रस्तावित है। बीबीएयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. चौधरी ने बताया कि इस बैठक में सभी कोर्सेज में प्राप्त आवेदनों की स्थिति प्रस्तुत की जाएगी। परिषद के फैसले के आधार पर इन कोर्सेज का भविष्य तय किया जाएगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें