फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की बेरुखी, डिप्लोमा पर संकट

Mon, 22 Jul 2013 12:44 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी, डिप्लोमा, प्रोफिशिएंसी और एमफिल कोर्सेज में दाखिले के लिए रविवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन था। इसमें कुल 9500 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन


एमए, एमएससी, एमकॉम जैसे ट्रेडिशनल कोर्सेज में ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जबकि सबसे कम रजिस्ट्रेशन डिप्लोमा कोर्सेज में कराए गए हैं। दूसरी बार फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाने के बावजूद अभ्यर्थी दाखिले में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

सोमवार को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख है। कुल 128 कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। यह दूसरा मौका है जब लविवि प्रशासन ने इन कोर्सेज में दाखिले के लिए फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई है। अब लविवि प्रशासन को इन डिप्लोमा कोर्सेज के भविष्य के बारे में फैसला करना होगा।
विज्ञापन


वर्तमान नियमों के अनुसार अगर किसी भी सेल्फ फाइनेंस कोर्स में 40 प्रतिशत सीटें नहीं भरती हैं तो विवि प्रशासन उस कोर्स को एक सत्र के लिए स्थगित कर देता है।

इससे पहले के वर्षों में कई बार डिप्लोमा व सेल्फ फाइनेंस के अन्य कोर्स बंद हो चुके हैं। इससे पहले एमबीए कोर्सेज में करीब 320 सीटें खाली रह गईं थी। इन्हें भरने के लिए कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने दोबारा फॉर्म भरवाया और प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार करवाया गया।

इससे काफी सीटें भर गईं और पहले के मुकाबले इस बार अच्छे छात्र भी आए। नए सत्र में कुलपति डॉ. निमसे छात्रों को भरोसा दिलाने भी पहुंचे कि वह एमबीए की पढ़ाई करने वालों को बेहतर व्यवस्था देंगे।

किस कोर्स में कितने फॉर्म आएं हैं, इसका अंतिम आंकड़ा तो 24 जुलाई को आएगा जब ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया खत्म होगी। इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने वाले 9500 अभ्यर्थियों में से कई फॉर्म नहीं भी भर सकते। ऐसे में आंकड़ा और घट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें