पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तय किया है कि राज्य के स्कूलों में जो विद्यार्थी 9वीं और 11वीं की परीक्षा देंगे। उनका नतीजा स्कूलों को बोर्ड को ऑन लाइन भेजना होगा।
बोर्ड के सचिव गुरिंदरपाल सिंह बाठ ने बताया कि 27 अगस्त को एप्लीकेशन फार्म बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर बने पोर्टल पर डाल दिए जाएंगे। स्कूलों को जानकारी 27 अगस्त 2014 से 15 सितंबर 2014 तक देनी होगी।