बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय का ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम रविवार से शुरू हो गया। पहली बार हो रहे विवि के ऑनलाइन एग्जाम में पहले दिन 2700 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
एग्जाम में 90 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने उपस्थिति दर्ज कराई। बीबीएयू ने इस बार यूपी के साथ ही देश भर के विभिन्न शहरों में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के सेंटर बनाए हैं।
अब 26, 27 अप्रैल को भी बीबीएयू के विभिन्न विषयों की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होनी है। रविवार को पहली पाली में सुबह नौ से 11 बजे तक एमएससी ह्यूमन डवलपमेंट एंड फेमिली स्टडीज, पीएचडी ह्यूमन डवलपमेंट एंड फेमिली स्टडीज, एमजे एंड एमसी मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन।
इसके अलावा पीएचडी मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, एमटेक एनर्जी एन्वार्यमेंट, एमएससी इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी ब्रेन एंड कॉग्निशन साइंसेज, सर्टिफिकेट कोर्स- डायटेटिक्स की प्रवेश परीक्षा हुई।
दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे के बीच आयोजित हुई।
दूसरी पाली में एमसीए कंप्यूटर साइंस, पीएचडी कंप्यूटर साइंस, एमएससी फूड माइक्रोबायोलॉजी, एंड टॉक्सिकोलॉजी, एमफिल मॉस कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, एमएससी फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी, सर्टिफिकेट कोर्स सिल्क प्रोडक्शन की प्रवेश परीक्षा हुई।
शाम चार से छह बजे तक तीसरी पाली में पीएचडी इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, एमएड, बीएड की प्रवेश परीक्षा हुई। बीबीएयू के एडमिशन को-ऑर्डिनेटर डॉ. कुशेंद्र मिश्रा के अनुसार प्रवेश परीक्षा में 90.12 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
यह पहला मौका है जब फॉर्म भरने के बाद इतनी ज्यादा संख्या में अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए। परीक्षा के बाद बीबएयू ने अभ्यर्थियों से परीक्षा के बारे में जानकारी लेने के लिए फीडबैक फॉर्म भी भरवाए।