फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू चुनावः प्रधान पद के लिए 7 उम्मीदवारों में जंग

Sat, 30 Aug 2014 04:39 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में पांच सितंबर को होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव में प्रधान पद के लिए 7 उम्मीदवारों के बीच जंग होगी। बीते दिन पद के लिए रिकॉर्ड 52 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा थाख, जिनमें से 7 उम्मीदवार ही चुने गए।
विज्ञापन


इस तरह चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद है। वाइस प्रेसीडेंट पद के 47 ने आवेदन किया था, जिनमें से मात्र 4 चुनाव लड़ेंगे। सेक्रेटरी पद के लिए 54 ने पर्चा भरा था, जबकि मात्र 5 चुनाव लड़ेंगे।

ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए 51 ने नामांकन भरा था, जिनमें से मात्र 5 चुने गए। उम्मीदवार फाइनल होने के बाद सभी छात्र संगठनों में गठजोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। शाम तक छात्र संगठन गठबंधन की घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन

5 सितंबर को होंगे चुनाव

हिमाचल में भले ही छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी गई हो, लेकिन चंडीगढ़ में इन चुनाव को मंजूरी मिल गई है। चंडीगढ़ के होम सेकेट्री का इस संबंध में मंजूरी पत्र पीयू के अधिकारियों को मिल गया है।

छात्र काउंसिल चुनाव पांच सितंबर को होंगे। दोपहर बाद तीन बजे पीयू प्रशासन इस बारे में अधिकारिक रूप से घोषणा करेगा। आधिकारिक घोषणा के साथ ही पीयू में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी।

छात्र संगठनों को प्रचार के लिए लगभग एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन

पीयू देरी से चाहता था चुनाव कराना

पीयू में शुक्रवार को ही छात्र काउंसिल चुनाव होने की प्रथा रही है। पिछले साल चुनाव बुधवार को हुए थे। पीयू प्रशासन इस साल देरी से चुनाव कराना चाहता था। लेकिन, चंडीगढ़ पुलिस ने जब पीयू से चुनाव पहले सप्ताह में कराने की बात कही, तो पीयू तैयार हो गया।

चंडीगढ़ पुलिस का तर्क था कि चुनाव जितनी देरी से होंगे, कैंपस में उतने ज्यादा दिनों तक झगड़े होते रहेंगे। ध्यान रहे कि पीयू में हाल ही में यूनिवर्सिटी अधिकारियों की छात्र संगठनों के साथ बैठक हुई थी।

इसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। पुलिस ने भी पीयू को चुनाव को लेकर कुछ निर्देश दिए हैं, जिनका पालन चुनावों तक करना होगा। साथ ही छात्र संगठनों को भी पीयू और पुलिस ने कई निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें