बीएड टीईटी वालों को सरकार ने आखिकार अंतिम मौका दे दिया है। उत्तराखंड में बीएड टीईटी वालों की बंपर भर्ती निकली है। योग्यता के आधार पर 653 सहायक अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इसमें 28 उर्दू शिक्षक भी शामिल हैं।
एनसीटीई की नियमावली के मुताबिक अब बीएड टीईटी के बजाए डीएलएड पास युवा ही प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षक बन सकते हैं। इस नियम से पहले प्रदेश के बीएड टीईटी धारक युवा लगातार मांग कर रहे थे कि उन्हें एक मौका दिया जाए। इसके बाद से सूबे में यह नियम लागू हो जाएगा। इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया गया।
प्रदेश के सभी जिलों में प्रारंभिक शिक्षकों के कुल 653 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 28 उर्दू के सहायक अध्यापक भी शामिल हैं। सबसे अधिक 175 सामान्य और पांच उर्दू शिक्षकों की भर्ती हरिद्वार में होगी। सर्वाधिक नौ उर्दू शिक्षकों की भर्ती देहरादून जिले में होगी।