30 परीक्षा केंद्रों पर रजिस्टर्ड 14784 अभ्यर्थियों में से 8104 ने आईएएस प्रारंभिक परीक्षा छोड़ दी। रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2014 में दोनों पालियों में 6681 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।
आईएएस-प्री परीक्षा के सेकेंड पेपर में गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को कुछ परेशान किया, जबकि ओवरऑल पेपर आसान बताया।
सिविल सर्विसेज की महत्वपूर्ण परीक्षा केलिए जीडीए और जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए। परीक्षा तीन जोनल और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हुई।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में ही परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा में पहुंचाया गया। परीक्षा के लिए जीडीए में बनाए गए कंट्रोल रूम प्रभारी जीडीए ओएसडी आरपी पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14784 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
पहली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे की पाली में कुल 6749 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दोपहर 2.30 से 4.30 बजे की पाली में 6681 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहली पाली में शामिल हुए 68 अभ्यर्थी दूसरी पाली में गैरहाजिर रहे।
गणित के सवालों ने थोड़ा उलझाया
ओवरऑल पेपर आसान आया। पहली पाली में हिंदी, पर्यावरण और सामान्य ज्ञान के सवाल आए, तो दूसरी में गणित, रीजनिंग और अंग्रेजी के सवाल आए।
दिल्ली से आए अभिनव मिश्रा ने बताया कि सेकेंड पेपर में आने वाले डिसीजन मेकिंग के सवाल नहीं आए। गणित के कुछ सवाल उलझाऊ थे। ओवरऑल पेपर आसान था।