चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं और सीजीसी लांडरा में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई।
ड्राइव में देश के दो प्रसिद्ध पांच सितारा होटल के अधिकारी विद्यार्थियों के चयन के लिए पहुंचे। इनमें द ग्रैंड नई दिल्ली और द ग्रैंड होटल भगवती अहमदाबाद शामिल थे।
दोनों ने सांझे तौर पर लांडरा व घड़ूआं में प्लसेमेंट की। ड्राइव में मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के बीएससी के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
सलेक्शन प्रक्रिया में विद्यार्थियों को कई राउंड से गुजरना पड़ा। इसके बाद संस्थान के 52 विद्याथी नौकरी हासिल करने में कामयाब रहे।
चुने गए सभी विद्यार्थियों को दो लाख रुपये सालाना पैकेज दिया गया। पढ़ाई खत्म करने के बाद विद्यार्थी नौकरी ज्वाइन करेंगे।
इस दौरान दिल्ली के होटल ने 21 और अहमदाबाद के होटल ने 31 विद्यार्थियों का चयन किया है। सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने ड्राइव में चुने गए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।