फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और 'स्मार्ट' होंगे शहर के 42 स्कूल

Fri, 23 Aug 2013 07:48 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के और 42 सरकारी और ऐडेड स्कूलों के बच्चे जल्द ही पढ़ाई के नए तौर-तरीकों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


उन्हें स्मार्ट क्लास का फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार की इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नॉलोजी (आईसीटी) योजना के तहत इन स्कूलों को कंप्यूटर लैब विकसित करने के लिए चुना गया है।

आगामी शैक्षिक सत्र में इसकी शुरुआत करने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकारी और ऐडेड स्कूलों में कंप्यूटर साक्षरता के लिए केंद्र सरकार की ओर से आईसीटी योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन


2009 में प्रदेश में इसकी शुरुआत हुई और राजधानी में ये योजना दो चरणों में चली। पहले चरण में नई दिल्ली की एडुकॉम्प सॉल्यूशन लिमिटेड कंपनी ने 41 स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित की।

दूसरे चरण में 2011 में उत्तर प्रदेश डवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन की ओर से एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राजधानी के अन्य 41 स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित की गई। अब तीसरे चरण में अन्य 42 सरकारी और ऐडेड स्कूलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि ये प्रक्रिया शासन स्तर पर चलती है और इसके लिए जिले से करीब 42 स्कूलों के नाम दिए गए हैं। यहां जल्द ही योजना शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें