फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: स्नातक में 330 छात्रों को मिला दाखिला

Sun, 21 Sep 2014 04:34 PM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में ऑफ कैम्पस काउंसलिंग में ऐसे 330 छात्र-छात्राओं को दाखिला दे दिया गया है, जो किन्हीं कारणों से समय पर फीस नहीं भर पाए थे या फिर उनकी मेरिट में कोई गड़बड़ी हो गई थी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से डीन फैकल्टी ऑफ लॉ प्रो. आर आर लायल की अध्यक्षता में गठित ग्रिवांस रिडरेसल कमेटी ने रिपोर्ट दे दी हे। यह सभी स्टूडेंट्स अपने संबंधित डीन कार्यालय में जाकर वेरिफिकेशन करवाएंगे।

इसके बाद वे काउंसलिंग का फॉर्म भरेंगे और कैशियर कार्यालय में फीस जमा कर देंगे। 25 सितंबर तक फीस जमा कर सकते हैं।

ऐसे स्टूडेंट्स, जिनकी सीट सुनवाई के बाद अपग्रेड हो गई है और वे सेल्फ फाइनेंस कोर्स से रेग्युलर कोर्स में ट्रांसफर हो गए हैं।

वे नई फीस जमा करेंगे, इसके बाद वित्त अधिकारी से संपर्क कर अपनी पुरानी फीस का रिम्बर्समेंट करवाएंगे।

चयनित स्टूडेंट्स की सूची एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है। मालूम हो कि यूनिवर्सिटी में ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने अपनी समस्याएं बताई थीं।
विज्ञापन


किसी ने मेरिट सूची पर सवाल खड़े किए थे तो किसी ने ऑनलाइन प्रॉसेस में गड़बड़ी उठाई थी। वहीं, तमाम स्टूडेंट्स ऐसे थे जो मेरिट सूची में होने के बावजूद फीस नहीं भर पाए थे।
विज्ञापन


फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने डीन फैकल्टी ऑफ लॉ प्रो. आरआर लायल की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें