फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनपेक्ट ने किया 3 छात्रों का भविष्य रोशन

Sun, 02 Mar 2014 12:39 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपस इंटरव्यू के तहत पढ़ते-पढ़ते फरीदाबाद के अग्रवाल कॉलेज के तीन विद्यार्थियों को जैनपेक्ट कंपनी में नौकरी का ऑफर मिला है, जबकि 29 विद्यार्थियों को कंपनी के अधिकारियों ने नौकरी की प्रतीक्षा सूची में शामिल रखा है।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में कैंपस इंटरव्यू के तहत 26 से 28 फरवरी तक जैनपेक्ट कंपनी की ओर से सामूहिक तर्क वितर्क, तार्किक परीक्षण, सामान्य ज्ञान तथा विषय से संबंधित ज्ञान के माध्यम से चयन प्रक्रिया चलाई गई।

इस प्रक्रिया में कॉलेज के विभिन्न संकायों के 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्लेसमेंट सेल की सह संयोजक डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि 29 विद्यार्थियों को कंपनी ने अपनी प्रतीक्षा सूची में रखा है।
विज्ञापन


इस कंपनी ने तीन विद्यार्थियों को जॉब लेटर ऑफर किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने बताया कि चयनित तीनों विद्यार्थियों में बीकॉम कंप्यूटर के अक्षित, बीकॉम तृतीय वर्ष की सपना व श्वेता शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें