सीसीएस यूनिवर्सिटी से संबद्ध एमएड कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम 26 जून को होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शांतिपूर्व एग्जाम कराने के लिए कई जिलाें में 9 सेंटर बनाए हैं।
गाजियाबाद में एसडी डिग्री कॉलेज व सनातन धर्म इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
9 सेंटर बनाए हैं, जिनमें गाजियाबाद में एसडी डिग्री कॉलेज व सनातन धर्म इंटर कॉलेज एग्जाम कराया जाएगा। एसडी कॉलेज में 700 व एसएसडी इंटर कॉलेज में 500 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। एग्जाम सुबह 9 से 12 बजे के बीच होगा। सभी सेंटराें पर रोल नंबर व रोल लिस्ट भेज दी गई है।