फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स को पीयू 24 घंटे देगा ये खास सुविधा

Tue, 29 Sep 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू अब अपने स्टूडेंट्स को एक सुविधा 24 घंटे के लिए देगा। इसके लिए सोलर पैनल भी लगाए गए हैं। जी हां, सर्दियां शुरू होते ही स्टूडेंट्स को 24 घंटे गर्म पानी मिलेगा। इसकी शुरुआत गर्ल्स हॉस्टल से होगी।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट पर करीब तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे और आठ हजार स्टूडेंट्स को फायदा होगा। पीयू में कुल 17 हॉस्टल हैं, जिनमें करीब 8 हजार से अधिक स्टूडेंट्स रहते हैं। इनमें 8 लड़के और 9 लड़कियों के हॉस्टल हैं।

हॉस्टलों में एलसीडी और वॉशिंग मशीन भी लगाई जाएंगी। वॉश़िग मशीन लगने पर लड़कियों को काफी राहत मिलेगी। पीयू कउसिल प्रेसिडेंट जसमीन कंग ने बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में सोलर पैनल लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्टूडेंट काउंसिल के शपथ समारोह में पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने इस प्रोजेक्ट के लिए तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें