फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में कैंपस प्लेसमेंट, छात्रों के पास ज्यादा विकल्प

Tue, 12 Jan 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) नए साल की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर से शैक्षणिक सत्र 2015-16 के अंतर्गत प्लेसमेंट सेशन शुरू होने जा रहा है। तीन दिवसीय प्लेसमेंट सेशन में पहले से ज्यादा विकल्प छात्रों को मिलेंगे। 20 जनवरी से प्लेसमेंट शुरू होगा, जो 22 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत होने वाली प्लेसमेंट प्रक्रिया के लिए कई नामी कंपनियों से बातचीत जारी है। इनमें एक बड़ी कंपनी इंफोसिस है। यदि इंफोसिस कंपनी का आना तय हो जाता है, तो यह पहला अवसर होगा जब यह कंपनी प्लसमेंट के लिए कैंपस पहुंचेगी।

सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के तहत होने वाले कैंपस प्लेसमेंट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बीते सितंबर से जारी है। अधिकारियों के अनुसार सितंबर से अब तक लगभग 7 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। प्लेसमेंट सेशन मेें हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है।
विज्ञापन


सीपीसी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, प्लेसमेंट ड्राइव 20, 21, व 22 जनवरी को होगा। डीयू के अंतिम वर्ष के छात्र इसमें हिस्सा ले सकेंगे। छात्रों को अपने प्रिंसिपल से सीपीसी आई कार्ड सत्यापित कराकर पहुंचना होगा। प्लेसमेंट के लिए कई बड़ी कंपनियों से बातचीत जारी है, जिससे ज्यादा छात्रों को नौकरी मिल सके।

चूंकि कंपनियों का ज्यादा रुझान विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए होता है, ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी विज्ञान के छात्रों को ही नौकरी केज्यादा ऑफर प्राप्त होंगे। मालूम हो कि वर्तमान सत्र के तहत कैंपस प्लेसमेंट अक्तूबर से शुरू हुआ है। अक्तूबर व नवंबर में हुए प्लेसमेंट के आधार पर लगभग एक हजार छात्रों को जॉब ऑफर हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें