फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज में शहर के 146 नौनिहाल

Sat, 01 Mar 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। लखनऊ के 146 बच्चों ने प्रतियोगिता के पहले चरण में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


प्रदेश भर में इस परीक्षा में 761 स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए हैं। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा नवंबर में हुई थी। प्रतियोगिता का आखिरी चरण मई में आयोजित होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में हाईस्कूल के छात्रों को बैठने का मौका दिया जाता है।

इसमें सफल होने पर स्टूडेंट्स को हर महीने 500 रुपये की आर्थिक सहायता आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए दी जाती है। कक्षा बढ़ने पर छात्रवृत्ति की राशि भी बढ़ती जाती है।
विज्ञापन


मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।

परीक्षा से संबंधित जानकारी एनसीईआरटी की ओर से परीक्षार्थियों को सीधे भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें