राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। लखनऊ के
146 बच्चों ने प्रतियोगिता के पहले चरण में सफलता हासिल की।
प्रदेश भर में
इस परीक्षा में 761 स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए हैं। राष्ट्रीय प्रतिभा
खोज परीक्षा नवंबर में हुई थी। प्रतियोगिता का आखिरी चरण मई में आयोजित
होगा।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में
हाईस्कूल के छात्रों को बैठने का मौका दिया जाता है।
इसमें सफल होने पर
स्टूडेंट्स को हर महीने 500 रुपये की आर्थिक सहायता आगे की पढ़ाई जारी रखने
के लिए दी जाती है। कक्षा बढ़ने पर छात्रवृत्ति की राशि भी बढ़ती जाती है।
मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले चरण की
परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
परीक्षा से संबंधित जानकारी
एनसीईआरटी की ओर से परीक्षार्थियों को सीधे भेजी जाएगी।