देहरादून में बीएससी, पोस्ट बेसिक बीएससी व एमएससी नर्सिंग की काउंसिलिंग के दौरान बीएससी की 12 सीट आवंटित की गई। काउंसिलिंग देर शाम तक चलेगी।
इससे पहले मंगलवार को चंदरनगर स्थित नर्सिंग कालेज परिसर में आयोजित द्वितीय काउंसिलिंग में पंजीकरण प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक संपन्न हुई।
68 छात्रों ने पंजीकरण कराया
चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. एनएस जंगपांगी ने बताया कि बीएससी नर्सिंग की करीब 86 सीटों के लिए 151 पंजीकरण, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की करीब 46 सीटों के लिए 60 पंजीकरण और एमएससी नर्सिंग की करीब 36 सीटों के लिए 68 छात्रों ने पंजीकरण कराया।
पोस्ट बेसिक व एमएससी नर्सिंग की सीटें पहले आवंटित नहीं हो पाई थी, इसलिए प्रथम काउंसिलिंग के पंजीकृत छात्रों को भी इसमें बुलाया गया है। अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच देर शाम तक जारी रही।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...