फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी की तलाश है तो जरूर पढ़ें ये खबर

Tue, 10 Jun 2014 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) 1000 बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाएगा। इसके लिए 26 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


जिसकी अनुमति एनआईटी स्थित आईटीआई प्रशासन को औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा से मिल गई है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो सका है कि इसकी शुरुआत कौन करेगा। मेले को सफल बनाने के लिए फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) से सहयोग मांगा गया है। उम्मीद है कि इसमें शहर की 100 से अधिक कंपनियां शिरकत करेंगी।
 
आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि एफआईए पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वह अपने सभी सदस्य कंपनियों का स्टॉल मेले में लगाएं। अपनी जरूरत के हिसाब से युवाओं का चयन कर रोजगार मुहैया कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब एक हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। मेला आईटीआई परिसर के अंदर लगेगा। गर्मी के कारण मैदान में नहीं लगाया जाएगा। संस्थान के कमरों में कंपनी के प्रतिनिधियों को बैठाया जाएगा। जहां पर युवा अपने अपने पंसद की कंपनी प्रतिनिधियों को इंटरव्यू देंगे।

टोकन नंबर से जाना जाएगा विद्यार्थी
प्लेसमेंट सेल इंचार्ज बृजेश मंगला ने बताया कि इस बार रजिस्ट्रेशन सिस्टम को समाप्त कर दिया गया है। मेले में शिरकत करने वाले युवाओं को कम से दो बायोडाटा लेकर आना होगा। एक बायोडाटा आईटीआई प्रशासन के पास जमा होगा। जिस पर एक टोकन नंबर जारी किया जागएा। उसी टोकन नंबर के हिसाब से उसका इंटरव्यू कंपनी में होगा। युवाओं को शार्टलिस्ट किया जाएगा।

नौकरी की संख्या डिस्प्ले करनी होगी
मेले में शिरकत करने वाली सभी कंपनियां अपना बैनर लेकर आएंगी। साथ ही कंपनी को दी जाने वाली नौकरियों की संख्या ट्रेड अनुसार कमरे के बाहर डिस्प्ले करनी होगी। जिससे युवाओं को आसानी से पता लग सके कि उनके लिए किस कंपनी में अवसर अधिक है। माइक पर भी ट्रेड के अनुसार कंपनी की मांग को अनॉउंस किया जाएगा।
विज्ञापन


ये कंपनियां करेंगी शिरकत
जेसीबी, सिद्धवाल, एस्कॉर्ट्स, टीकमशाह, व्हर्लपूल, न्यू अलेनबरी, स्टॉर वॉयर, मदरसन, स्ट्डस, टाइम इक्यूमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें