फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड रिकार्ड की तैयारी, एक साथ 1.10 करोड़ देंगे एग्जाम

Sat, 01 Aug 2015 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन कर भारत रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। साक्षर भारत मिशन के तहत 23 अगस्त को देश भर में बुनियादी साक्षरता परीक्षा होगी। इसमें एक साथ एक करोड़ 10 लाख नव साक्षरों को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें हरियाणा के 10 जिलों से 1 लाख 65 सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी भिवानी से होंगे। यहां से 16 हजार नव साक्षरों को परीक्षा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक सबसे बड़ी परीक्षा का रिकार्ड चीन के नाम है। वहां नेशनल हायर एजुकेशन इंट्रेस एग्जाम के लिए एक करोड़ से अधिक आवेदन आते हैं। इससे पहले 21 जून को योग दिवस पर वर्ल्ड रिकार्ड बन चुका है।

केन्द्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से संचालित साक्षर भारत मिशन के तहत 2017 तक शत-प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य रखा गया। इस मिशन में गांव स्तर पर खोले गए लोक साक्षरता केन्द्रों के माध्यम से उन लोगों को साक्षर किया जा रहा है। जिले में अब तक 43 हजार लोग इस मिशन के अंतर्गत साक्षर किए गए हैं। जिले में तैनात 461 ग्राम पंचायतों में से 445 में प्रेरकों की तैनाती है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को 50 नवसाक्षरों की परीक्षा का टारगेट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 राज्यों के 410 जिलों में होगी परीक्षा

बुनियादी साक्षरता परीक्षा देश के 26 राज्यों के 410 जिलों में कराई जाएगी। फिलहाल इस मिशन के तहत 1 करोड़ 40 लाख लोग पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें से 1 करोड़ 10 लाख को इस बार परीक्षा में बैठाने की तैयारी की जा रही है। 23 अगस्त को परीक्षा सुबह 10 से 5 बजे तक चलेगी। नव साक्षर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

हरियाणा में 75.55 फीसदी लोग साक्षर
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा साक्षरता के मामले में उच्च स्थानों पर पर है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां कुल आबादी 2.54 करोड़ है, जिसमें 75.55 फीसदी साक्षरता दर हैं। 84.06 प्रतिशत पुरुष और 59.91 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं। साक्षरता में देश का सबसे बड़ा राज्य केरला है, जहां साक्षरता दर 94.9 है।

साक्षरता परीक्षा की मुख्य बातें
* प्रत्येक गांव के लोक साक्षर केन्द्र पर सुबह 10 से 5 बजे तक होगी परीक्षा। इस बीच में नव साक्षर कभी भी आकर तीन घंटे की परीक्षा दे सकेंगे।
* लिखने, अक्षर या शब्द पहचानने और गणित के छोटे-छोटे सवाल दिए जाएंगे।
* 60 फीसदी से अधिक अंक पर ए-ग्रेड, 40 से 59 फीसदी पर बी-ग्रेड व 40 से कम पर फेल माना जाएगा।

प्रेरकों ने दी परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी
उधर, प्रेरक संघ ने पिछले 20 माह का बकाया मानदेय न मिलने पर परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भगवत कौशिक ने कहा कि वर्ल्ड रिकार्ड का सपना तभी पूरा होगा, जब प्रेरकों को मानदेय मिलेगा।

बुनियादी साक्षरता परीक्षा की तैयारी पूरी की जा रही है। वर्ल्ड रिकार्ड में प्रदेश की भागीदारी अहम होगी। लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी प्रेरकों को 25 साक्षरों को परीक्षा में शामिल कराने को कहा गया है। परीक्षा से प्रेरकों की परफार्मेंस का भी आकलन होगा।
-राजेश शर्मा, जिला कोआर्डिनेटर, साक्षर भारत मिशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें