फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को बंधक बनाकर बेटियों से की दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 01 Aug 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने कमरे में महिला को बंधक बनाकर उसकी बेटियों से दुष्कर्म की कोशिश की। युवतियों के विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी छत के रास्ते से होते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर दी है। लेकिन, चौकी पुलिस ने मामला मामूली मारपीट का बताते हुए जबरन समझौता करा दिया। यह मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हुआ।

जानकारी के अनुसार महिला का पति शहर से बाहर गया हुआ था। घर पर महिला और उसकी दो बेटियां थीं। इस दौरान दो युवकों ने किसी बहाने से घर का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही युवकों ने तमंचे के बल पर महिला को कब्जे में करते हुए कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे के बल पर की दुष्कर्म की कोशिश

इस दौरान मां की चीख सुनकर दोनों बेटियों की भी आंखें खुल गईं। युवकों ने तमंचे के बल पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ मचानी शुरू कर दी।

युवतियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ घर के सामने जमा हो गई। भीड़ ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश शुरू की तो आरोपी युवक धमकी देते हुए छत के रास्ते से फरार हो गए। युवतियों ने अपनी मां को कमरे से निकालकर घर का मुख्य दरवाजा खोला।

सूचना पर देर रात ही पहुंची पिलोखड़ी चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली थी। जबकि शुक्रवार दोपहर महिला ने चौकी पहुंचकर तहरीर दी। चौकी इंचार्ज की गैर मौजूदगी में चौकी के सिपाहियों का कहना था कि मामला मामूली मारपीट का था। इससे ज्यादा कुछ नहीं। आरोपी युवक भी संबंधित मोहल्ले के ही हैं।

दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। जबकि पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर जानबूझकर कार्रवाई न करने और दबाव में समझौता कराने का आरोप लगाया। उधर, थानाध्यक्ष लिसाड़ी गेट रवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि चौकी पर तहरीर आई है तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें