फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामाहा ने पेश की नई एफजेड मोटरसाइकिल

Mon, 30 Jun 2014 09:20 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने लोकप्रिय एफजेड सीरीज में नए इंजन और नए प्लेटफार्म पर दो नई मोटर साइकिलें एफजेड वर्जन 2.0 और एफजेड एस वर्जन 2.0 पेश्ा िकया है।
विज्ञापन


कंपनी के प्रबंध निदेशक मसाकी असानो और कंपनी के ब्रांड अंबेसडर अभिनेता जान अब्राहम ने नई मोटरसाइकिलें पेश की। असानो ने बताया कि किफायती ईंधन खपत सहित बेहतर स्पीड देने वाली अगली पीढ़ी के ब्लू कोर इंजन कांसेप्ट पर आधारित मोटरसाइकिले पेश की गई है।

कंपनी की शोध एवं विकास इकाई ने इस इंजन का विकास किया है और कंपनी अपनी दूसरी मोटरसाइकिलों में इसे लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि 149 सीसी इंजन वाली इन मोटर साइकिलों की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 76,250 रुपये और 78,250 रुपये है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्लू कोर प्रौद्योगिकी से पुरानी मोटरसाइकिलों की तुलना में नई मोटरसाइकिलों की ईंधन दक्षता 14 प्रतिशत बढ़ी है और स्पीड पकड़ने में भी सुधार हुआ है। इस सीरीज की पुरानी मोटरसाइकिलों की तुलना में नई मोटरसाइकिलों का वजन भी कुछ कम है।

उन्होंने बताया कि चालू वर्ष के पहले पांच महीने मे भारतीय दुपहिया वाहन बाजार में उनकी कंपनी की हिस्सेदारी बढकर 18 प्रतिशत हो गयी है और नयी मोटरसाइकिलों के बल पर इसमें और वृद्धि होने की उम्मीद है। अभी प्रति महीने 48 हजार से अधिक मोटरसाइकिलें बेची जा रही हैं। बढ़ती मांग के मद्देजनर कंपनी का नया संयंत्र चेन्नई में बन रहा है, जिसमे इस वर्ष नवंबर तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें