फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में पहली शोध एवं विकास इकाई लगाएगी श्याओमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हैडसेट निर्माता कंपनी श्याओमी बंगलूरू में शोध एवं विकास इकाई स्थापित करेगी। चीन के बाहर यह पहली ऐसी इकाई होगी।
विज्ञापन


श्याओमी भारत के तेजी से बढ़ रहे स्मार्टफोन बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि शोध एवं विकास इकाई अगले कुछ माह में काम करना शुरू कर देगी। कंपनी इस इकाई के जरिए अपने उत्पादों और उनके फीचर्स को भारतीय बाजार की मांग के अनुरूप बनाने पर फोकस करेगी।

श्याओमी इंडिया हेड मनु जैन ने बताया कि हमने हमेशा कहा है कि भारत हमारे लिए प्रमुख बाजारों में से एक है। हम बंगलूरू में एक यूनिट लगाने के लिए लीज पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में हैं, यह यूनिट हमारी शोध एवं विकास इकाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के बाहर यह पहली इकाई होगी। उन्होंने कहा कि इस यूनिट पर काम मार्च की समाप्ति तक शुरू होने की उम्मीद है और अगले कुछ माह में यह काम करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें