प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को देश के पहले महिला बैंक ‘भारतीय महिला बैंक लिमिटेड’ का उद्घाटन मुंबई में किया।
महिला बैंक की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास तौर से बैंकिंग उत्पाद उपलब्ध कराने का है। इसके तहत बचत खाते पर सामान्य बैंकों की तुलना में 0.50 से 1.0 % तक ज्यादा ब्याज देने का विकल्प खाताधारकों को मिल सकता है।
पीएफ जमा राशि पर मिलेगा ज्यादा ब्याज!
मंगलवार को उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि बैंक प्रमुख रूप से महिलाओं और उनके स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि महिला बैंक के जरिए वित्तीय समावेशन के लक्ष्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सकेगी। शुरुआत में बैंक की सात शाखाएं खुली हैं, जो कि साल 2013-14 तक 25 शाखाओं तक पहुंचेंगी।
ये देश के 10 सबसे बड़े दानवीर
पहले महिला बैंक से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
•महिला बैंक का उद्घाटन करते पीएम मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, वित्रमंत्री पी चिदंबरम व महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण।
•लखनऊ, मुंबई, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई , बंगलूरू और अहमदाबाद में बैंक की शुरू हुईं शाखाएं
•नई दिल्ली और इंदौर में विधानसभ चुनावों के बाद खोली जाएंगी शाखाएं
•बैंक का मुख्यालय नई दिल्ली में होगा, ऊषा अनंतसुब्रमण्यम बनीं पहली सीएमडी
•बैंक बचत खाते पर सामान्य बैंकोें से 0.50-1.0% ज्यादा दे सकता है ब्याज
•अभी बैंक में 125 महिला बैंक अधिकारी नियुक्त हैं, पुरुष कर्मचारी भी होंगे नियुक्त