गो एयर के बाद अब जेटएयरवेज ने भी महिला यात्रियों के लिए रियायती हवाई टिकट का ऑफर पेश किया है। महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिए जा रहे इस ऑफर के तहत महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट पर बेस फेयर में 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके अलावा घरेलू उड़नों में भी बेस फेयर में 10 फीसदी छूट के साथ-साथ फ्यूल सरचार्ज से छूट दी जाएगी। यह ऑफर जेट एयरवेज और उसकी किफायती विमान सेवा जेट कोनेक्ट की उड़ानों पर समान रूप से लागू होगा।