एक समय जहां देश भर में कंपनियां अपने पास काम न होने का रोना हो रही हैं। वहीं देश की एक बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने 650 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर अमेरिका की एक कंपनी से झटक लिया है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी विप्रो को अमेरिका की हेल्थकेयर कंपनी से 650 करोड़ रुपए का एक वर्क कांट्रेक्ट मिला है।
इससे पहले विप्रो को सिटी ग्रुप से करीब 3400 करोड़ का वर्क्स कांट्रेक्ट मिला था।
ईटी के मुताबिक वित्त्ा वर्ष 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी का कारोबार बहुत अच्छा नहीं रहा है। पर अभी हुई दो डील से आने वाली दूसरी तिमाही में कारोबार में तेजी आने की संभावना है।