देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी विप्रो ने आबिद अली नीमचवाला को ग्रुप प्रेसीडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर नियुक्त किया है।
विप्रो की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि नियुक्ति 1 अप्रैल, 2015 से प्रभावी होगी। अपनी भूमिका में नीमचवाला ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज, बिजनेस अप्लीकेशन सर्विसेज, बिजनेस प्रॉसेस सर्विसेज और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस की सर्विस लाइनों के प्रमुख होंगे
नीमचवाला सॉफ्टवेयर सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी टीसीएस में 23 वर्ष तक काम कर चुके हैं। वे वहां बीपीओ फर्म की अगुवाई कर रहे थे।