फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेट टॉप बॉक्स पर नहीं चलेगी मनमानी

Sat, 13 Apr 2013 12:02 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार आपके घरों में केबल ऑपरेटर के जरिए लगने वाले सेट टाप बॉक्स या फिर डीटीएच के जरिए लगने वाले उपकरणों के मूल्य को नियंत्रित करने की तैयारी कर रही है। जिससे कि कंपनियां ग्राहकों से मनमाने तरीके से कीमतें वसूल न कर सके।
विज्ञापन


इस संबंध में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने सभी हिस्सेदारों से राय मांगी है। जिसके आधार पर इस पूरी प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जा सके।

ट्राई के अनुसार देश में तेजी से डिजीटलाइजेशन का विस्तार हो रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि कीमतों का एक स्टैण्डर्ड तय किया जाय। जिससे ग्राहकों के हितों की रक्षा हो सके। ट्राई ने इस संबंध में 26 अप्रैल 2013 तक लोगों अपनी राय देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें