फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए भारतीय कर्मचारियों का सबसे बड़ा प्यार क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनियों में काम करने वाले करीब 41 फीसदी कर्मचारी खुद को अपनी कंपनी के प्रति समर्पित मानते हैं। यह बात सेवा व रोजगार संबंधी अध्ययन करने वाली फर्म केली ग्लोबल वर्कफोर्स इंडेक्स (केजीडब्ल्यूआई) की ताजा रिपोर्ट में कही गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपने काम और कंपनी से सबसे ज्यादा जुड़ाव रखने वाले कर्मचारी भारत और इंडोनेशिया में हैं। दूसरी ओर थाईलैंड और सिंगापुर में यह सबसे निचले स्तर पर है।

52 फीसदी कर्मचारियों का कहना मिलता है महत्व

सर्वे में शामिल करीब 52 फीसदी कर्मचारियों के मुताबिक वह महसूस करते हैं कि दफ्तर में उनको पर्याप्त महत्व दिया जाता है। पिछले तीन साल से यह आंकड़ा कमोबेश 52 फीसदी के स्तर पर बना हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा दौर में कंपनियों के लिए अपने कर्मचारियों नौकरी सुरक्षित होने और कंपनी के प्रति भरोसे को बनाए रखना एक मुश्किल काम साबित हो रहा है।

बीते दिनों रही ग्लोबल आर्थिक मंदी ने कर्मचारियों के इस भरोसे को काफी कम किया है। ऐसे में दफ्तर में कर्मचारियों की व्यस्तता बनाए रखना इसमें काफी मददगार साबित होता है। साथ ही इससे कर्मचारियों के कामकाज व हुनर में भी निखार आता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए सबसे ज्यादा ढूंढ रहें है

सर्वे के तहत दुनिया के 31 देशों में 2.30 लाख कर्मचारियों से राय ली गई। इसमें से भारत के करीब 4,000 सीनियर और मिड लेवल कर्मचारी भी शामिल हैं।

सर्वे में यह बात सामने आई है कि नौकरी को लेकर हाल के महीनों में बढ़ी अनिश्चितता के चलते कर्मचारियों में नौकरी में रहते हुए दूसरी नौकरी खोजने की प्रवृत्ति बढ़ी है।

भारत में 64 फीसदी कर्मचारी नौकरी ज्वाइन करने के एक साल के भीतर ही दूसरे संस्थान में नौकरी ढूंढना शुरू कर दे रहे हैं। सर्वे के मुताबिक नौकरी ढूंढने और रोजगार संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान में अहम भूमिका निभा रहा है। करीब 62 फीसदी कर्मचारी कैरियर संबंधी विकल्प तलाशने और इससे जुड़े फैसले लेने में सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत में 26 फीसदी कर्मचारी किसी कंपनी से जुड़े रहने के लिए वेतन, इनसेंटिव और कंपनी की ओर से मिलने वाली अन्य सुविधाओं व लाभों को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। इसके अलग 74 फीसदी कर्मचारी काम और निजी जिंदगी के बीच बेहतर संतुलन को ज्यादा तरजीह देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें