फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेव समूह ने परियोजनाएं पूरी करने का दिया भरोसा

Wed, 05 Dec 2012 10:49 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वेव समूह के नए सीएमडी रजिंदर सिंह चड्ढा ने कहा है कि समूह अपने प्रयासों से भविष्य में और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि दिवंगत गुरदीप सिंह चड्ढा उर्फ पोंटी चड्ढा की दूरदर्शी सोच ने समूह को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने अपने काबिलियत के बल पर पेशेवर लोगों की मजबूत टीम बनाई। समूह उनके सिद्धांतों पर आगे बढ़ने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


रजिंदर के पास मुख्य रूप से बैक ऑफिस, वित्त और लेखा की जिम्मेदारी रहेगी। वर्तमान में वह शुगर उत्पादन, मनोरंजन, पेपर व अन्य कारोबार का प्रबंधन देख रहे हैं। वहीं, समूह के नए वाइस चेयरमैन मनप्रीत सिंह चड्ढा ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के कारोबार में 19 वर्ष की उम्र में ही कदम रख दिया था, तब उन्होंने धनौरा शुगर प्लांट के आधुनिकीकरण का प्रबंधन संभाला था। इससे फैक्ट्री के उत्पादन और टर्नओवर में बढ़ोतरी हुई। इसके बाद से उन्होंने समूह के खुदरा और मनोरंजन कारोबार को लांच कराया और सफलतापूर्वक उसका संचालन किया। इनमें सेंटरस्टेज मॉल, वेस्टइंड मॉल, वेव सिनेमा और वेव इंफ्राटेक का कारोबार शामिल था।

समूह की आगामी योजनाओं के बारे में मनप्रीत ने बताया कि उनका समूह अपने सभी वर्गों में अपना विकास करेगा। उन्होंने कहा कि समूह की सभी परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी। इस साथ ही उन्होंने अपने ग्राहकों, चैनल पार्टनर और शेयरधारकों को इस बाबत सुनिश्चित किया कि सभी परियोजनाओं की डिलवरी समय पर की जाएगी। पिछले दिनों वेव समूह ने रीयल एस्टेट, रिटेल और मनोरंजन में कई नई परियोजनाओं की घोषणा की थी। समूह जल्द ही मिल्क प्रोसेसिंग व मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पादों के लिए डेयरी कारोबार में कदम रखने वाला है। वेव समूह ने हाल ही में इंडियन हॉकी लीग की दिल्ली फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें