फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय अवधि से अधिक काम कराने पर वालमार्ट कटघरे में

Tue, 23 Oct 2012 07:33 PM IST
न्यूयॉर्क/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित अवधि से अधिक कम कराने और न्यूनतम मजदूरी का उल्लंघन करने के आरोप में दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वालमार्ट के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वालमार्ट और उसे कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों ने संघ द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का उल्लंघन किया और अस्थाई कर्मचारियों को काम पर पहले बुलाया और देर से जाने दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा, इन कर्मचारियों से भोजन करने और आराम करने का समय दिए बगैर काम कराया गया। इलिनियोस पूर्वी प्रभाग की अमेरिकी जिला अदालत में दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि वालमार्ट को कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली लेबर रेडी और क्यूपीएस दोनों एजेंसियों ने कर्मचारियों को जरूरी सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई।

इसके अलावा, इसमें दावा किया गया है कि वालमार्ट कर्मचारियों के काम की अवधि का सही रिकॉर्ड नहीं रखा है। इससे कर्मचारियों को यह दावा करने में कठिनाई हो रही है कि उन्हें काम के घंटे के हिसाब से एजेंसियों ने भुगतान नहीं किया। दर्ज कराए गए मामले के मुताबिक यह कथित उल्लंघन 2009 की शुरुआत से लेकर अबतक किए गए।
विज्ञापन


अदालत से भुगतान नहीं किए गए मजदूरी का कर्मचारियों को भुगतान और दूसरे जगह नौकरी ढूंढ़ने से रोकने और श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर वालमार्ट और उसकी अस्थाई एजेंसियों के खिलाफ आदेश जारी करने का आग्रह किया गया है। इस संबंध में वालमार्ट अथवा लेबर रेडी ने तुरंत कुछ कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें