शुक्रवार को लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अब कालेधन पर और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि काले धन को वापस लाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
जेटली के अनुसार मोदी सरकार कालेधन को विदेश से वापस लाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस समय कालेेधन को लेकर जो भी जानकारी सरकार को दूसरे देशों से प्राप्त हो रही है, उसे वह सुप्रीम कोर्ट को दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
एसआईटी जो भी कदम चाहती है, सरकार उसमें पूरा सहयोग करेगी। कालेधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे बृहस्पतिवार को कह चुके है, कि हम अपने जीवन में स्विटजरलैंड से कालेधन को वापस नहीं ला सकेंगे। देश में कालाधन वापस लाने के वादे के साथ आई मोदी सरकार के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है।