फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्तारा को उड़ान के लिए मिली डीजीसीए की मंजूरी

Tue, 16 Dec 2014 09:24 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उड्डयन क्षेत्र के नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को विस्तारा एयरलाइंस को एयर ऑपरेटर परमिट (एओपी) दे दी है।
विज्ञापन


इसका मतलब है कि अब विस्तारा देश में व्यावसायिक परिचालन शुरू कर सकती है। उड्डयन क्षेत्र में उतरने के लिए उच्च तकनीकी और जटिल अनुपालन प्रक्रिया में एओपी अंतिम कदम है।

विस्तारा नए एयरबस ए 320-200 के बेड़े के साथ परिचालन शुरू करेगी। एयरलाइंस टिकटों की बिक्री, रूट और शेड्यूल के बारे में जल्द ही घोषणा करेगी।

विस्तारा के चेयरमैन प्रसाद मेनन ने कहा कि एओपी हासिल करना विस्तारा के लिए अहम उपलब्धि है। यह हमारी टीम की प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प को परिलक्षित करता है और हम अपनी पहली उड़ान को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम उम्मीदों को लेकर जागरुक हैं और अपने सपनों को साकार करने के लिए भारतीय उड्यन क्षेत्र में सफलता की कहानी लिखने को लेकर हमारा रूख सकारात्मक है।

विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फी टेक यो ने कहा कि हमने अंतिम कदम को सफलतापूर्वक पार कर एओपी हासिल कर लिया है।

हम इस पूरी प्रक्रिया के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मिले समर्थन और मार्ग दर्शन के लिए शुक्रगुजार हैं। विस्तारा ब्रांड के वादों को पूरा करने में हम अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगे।

ग्राहक सेवाओं और बेहतर उत्पादों पर हमारा फोकस ग्राहकों को बाधा रहित यात्रा का अनुभव मुहैया कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें