फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या खरबपतियों की सूची से बाहर

Thu, 25 Oct 2012 07:05 PM IST
न्यूयॉर्क/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब और एयरलाइन कंपनी चलाने वाले विजय माल्या को किंगफिशर एयरलाइंस की खस्ता हालत का खामियाजा फोर्ब्स द्वारा जारी देश के खरबपतियों की सूची में अपना स्थान गंवा कर चुकाना पड़ा है। ‘किंग ऑप गुड टाइम्स’ के रूप में मशहूर माल्या को एयरलाइन उद्योग में चल रहे उनके ‘बैड टाइम’ के चलते यह झटका लगा है।
विज्ञापन


बीते एक साल में उनकी संपत्ति घटकर 80 करोड़ डॉलर के स्तर पर आ गई, जबकि इस सूची में 100 करोड़ डॉलर या उससे अधिक संपत्ति वाले लोगों को ही शामिल किया जाता है।

फोर्ब्स की ताजा सूची में विजय माल्या को उनकी 4,285 करोड़ रुपये (80 करोड़ डॉलर) की संपत्ति के साथ 73वें स्थान पर रखा गया है, जबकि पिछले साल 110 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ वह 49वें पायदान पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें