फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों के लिए सरकार ने खोला पिटारा

Thu, 31 Jan 2013 06:36 PM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा पार्टनरशिप समिट के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निवेशकों के लिए पिटारा खोल दिया। छह नीतियों के घोषणा के साथ सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी नीति में उदारीकरण और विशेष प्रोजेक्ट पर विशेष छूट देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


सीएम ने आईटी, ऊर्जा, सोलर पावर और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में सरकार द्वारा उठाए गए कदम और नए बनाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर को सामने रखते हुए निवेशकों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा उन्होंने यूपी के विभिन्न सेक्टरों की खासियत बताकर उद्यमियों को निवेश के बड़े आयाम दिखाए गए।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश नीति, सौर ऊर्जा नीति, पोल्ट्री फार्म नीति, खाद्य एवं प्रसंस्करण नीति की घोषणा कर निवेशकों को दिए जाने वाले लाभ के बारे में भी बताया। उन्होंने यूपी की मौजूदा विकास योजनाओं और लक्ष्यों को सामने रखा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने पिटारे से यूपी में 16000 मेगावाट की बिजली परियोजना, छात्रों को 26 लाख टैबलेट पीसी और 15 लाख लैपटाप देने, 24 जिलों में नई शुगर मिलों की स्थापना, उनके साथ सह-उत्पादन प्लांट और डिस्टलरी प्लांट लगाने की सुविधा निकाली।

उन्होंने इन क्षेत्रों में निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा इसमें निवेश से जहां अच्छे कारोबार की संभावना है वहीं रोजगार भी बढ़ेगा। युवाओं की अच्छी संख्या प्रदेश के विकास का स्रोत है। इसके लिए स्किल डेवलेपमेंट मिशन शुरू किया जा रहा है। निवेशकों को पूरी सुरक्षा की गारंटी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए आगे आएं। 20 करोड़ की आबादी वाले राज्य में उनके लिए अनंत संभावनाएं हैं और वह बाहें फैलाकर उनका स्वागत करेंगे।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश पर 500 करोड़ के प्रोजेक्ट पर विशेष छूट के साथ औद्योगिक संभावनाओं के लिए सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश में फैले 18000 किमी लंबी नहरों के जाल की पटरियों पर सोलर पैनल लगाएगा। इससे न केवल उद्योगों के विकास की संभावना है बल्कि सोलर ऊर्जा के लिए नए क्षेत्र भी खुलेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट को तेज गति से निपटाने के लिए हाई पावर कमेटी बनाई गई है जो योजनाओं के बारे में समयबद्ध फैसला लेगी और अवरोध को दायरे में रहकर दूर किया जाएगा।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्राजीत बनर्जी, डीसीएम श्रीराम ग्रुप के अजय श्रीराम, जेपी ग्रुप के चेयरमैन जयप्रकाश गौड़, केके बिरला ग्रुप के सीएस नोपानी, वेल्स्पन एनर्जी के विनीत मित्तल, मोदी ग्रुप के केके मोदी ने भी उत्तर प्रदेश में निवेश को बेहतर बताया और कहा कि प्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें