फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या 'विलफुल डिफॉल्टर' घोषित

Tue, 02 Sep 2014 08:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी क्षेत्र के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने किंगफिशर एयरलाइंस और इसके प्रोमोटर विजय माल्या को विलफुल डिफॉल्टर (जानबूझकर कर्ज न लौटाने वाला) घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के ईडी दीपक नारंग ने बताया कि किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमोटर विजय माल्या और तीन अन्य डायरेक्टर को बैंक ने विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दिया है।

बैंक के शिकायत निपटारा प्रकोष्ठ (जीआरसी) ने किंगफिशर के जिन तीन निदेशकों को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया है उनके नाम हैं रवि नेदुंगडी, अनिल कुमार गांगुली और सुभाष गुप्ते।
विज्ञापन


अब भविष्य ये बैंक से कर्ज नहीं ले सकेंगे साथ ही वे कंपनी में निदेशक के पद पर भी नहीं रह सकेंगे। जरूरत पड़ी तो इनके खिलाफ आपराधिक मामला भी चल सकेगा।

नारंग ने बताया कि जीआरसी के निर्णय को वित्त मंत्रालय, रिजर्व बैंक और सेबी के पास सूचना और कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

कोलकाता उच्च न्यायालय से कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद बैंक में विलफुल डिफॉल्टर की बाबत सोमवार को बैठक हुई। बैठक में जीआरसी ने सभी निदेशकों को हाजिर रहने का निर्देश बैंक ने दिया था लेकिन उसमें कोई भी शामिल नहीं हुआ।

कोलकाता केंद्र वाले इस बैंक ने कुछ माह पूर्व विलफुल डिफॉल्टर की प्रक्रिया पहली बार शुरू की थी। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक, आईडीबीआई बैंक और पीएनबी ने भी किंगफिशर और इसके निदेशकों के खिलाफ विलफुल डिफॉल्टर की कार्रवाई शुरू की।

स्टेट बैंक के कंसोर्सियम के जरिए यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का किंगफिशर एयरलाइंस में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का एक्सपोजर है। 17 बैंकों के कंसोर्सियम के जरिए किंगफिशर पर करीब 4,022 करोड़ रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें