पर्यटन से संबंधित ऑनलाइन वाणिज्यिक सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी ट्रेवलपोर्ट ने एयर एशिया इंडिया से करार करने की घोषणा की है।
अब एयर एशिया इंडिया के विमानों के टिकट इस वेबसाइट के जरिये भी खरीदे जा सकते हैं। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक ट्रेवलपोर्ट की वेबसाइट पर पहले से ही एयर एशिया मलेशिया, एयर एशिया एक्स, इंडोनेशिया एयर एशिया और थाई एयर एशिया के टिकट बिक रहे हैं।
अब इसमें एयर एशिया इंडिया भी शामिल हो गया है। इस साझेदारी पर एयर एशिया इंडिया के सीईओ मिट्टू चंदोलिया ने कहा कि इससे कंपनी को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।