फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों टल गई बैंक प्रमुखों की बैठक

Wed, 05 Nov 2014 08:45 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी बैंकों के प्रमुखों की बुधवार को नई दिल्ली में होने वाली बैठक टाल दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों का बताना है कि बैठक वित्त मंत्रालय में बैंकिंग विभाग के सचिव गुरदयाल सिंह संधू का स्थानांतरण होने के चलते टालनी पड़ी है। हालांकि अभी तक सिंह को बैंकिंग विभाग से कार्य मुक्त नहीं किया गया है और न ही नए सचिव ने यहां कार्यभार ग्रहण किया है।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना की प्रगति जानने के लिए गुरदयाल सिंह संधू ने सभी सरकारी बैंकों के प्रमुखों की बैठक नई दिल्ली में बुधवार को बुलाई गई थी। इसके लिए सारी तैयारी हो चुकी थी।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार को देर शाम सरकार ने संधू को बैंकिंग विभाग से हटा कर मंत्रिमंडलीय सचिवालय के तहत नेशनल अथॉरिटी फॉर केमिकल वीपन कन्वेंशन का अध्यक्ष बना दिया गया। उनकी जगह पर गुजरात कैडर में 1981 बैच के अधिकारी हसमुख अधिया को नियुक्त कर दिया गया।

हालांकि मंगलवार शाम तक न तो अधिया ने वित्त मंत्रालय में कार्य ग्रहण किया और न ही संधू कार्य मुक्त किए गए हैं।वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक जब किसी अधिकारी का स्थानांतरण आदेश जारी हो जाता है, तो उनका इस तरह की उच्चस्तरीय बैठक करना नैतिक रूप से ठीक नहीं है।

इसलिए इस बैठक को रद्द कर दिया गया। अब नए सचिव के आने पर ही तय किया जाएगा कि अगली बैठक कब हो। अरुण जेटली के वित्त मंत्री बनने के बाद यह पहला मामला नहीं है कि सचिव स्तर के अधिकारी का स्थानांतरण हुआ हो।
विज्ञापन


इससे पहले राजस्व सचिव राजीव टकरू और वित्त सचिव अरविंद मायाराम का स्थानांतरण हो चुका है। तीनों में समानता यह है कि इनकी नियुक्ति पी चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते हुई थी।




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें