फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करने वाला डिजिटल म्यूजिक प्लेयर

Sun, 22 Feb 2015 08:08 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसेंड इंफार्मेशन ने एमपी 710 डिजिटज म्यूजिक प्लेयर का ब्लैक एंड व्हाइट मॉडल पेश किया है। यह म्यूजिक प्लेयर यूजर्स को म्यूजिक का आनंद उठाते हुए एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन


एमपी 710 एक फिटेनस के लिए बेहतर मोड है ओर जी सेंसर स्टेप काउंटर वर्कआउट सेशन के दौरान हर कदम को सटीक तरीके से काउंट करता है। इसके अलावा एमपी 710 2 इंच फुल कलर टीएफटी स्क्रीन, उच्च गुणवत्ता वाले रिमूवेबल इयरहुक का एक सेट, लंबी बैटरी लाइफ और स्मार्ट रेकार्डिंग से युक्त है।

व्यक्ति विशेष के लक्ष्य के आधार पर एमपी 710 का प्रैक्टिकल फिटनेस मोड अपने यूजर्स को एक्सरसाइज का कुल समय, कदमों की संख्या, यात्रा की दूरी और वर्कआउट सेशन में वे कितनी कैलौरी बर्न करना चाहते हैं, यह सब पहले से सेट करने की अनुमति देता है। एमपी 710 म्यूजिक प्लेयर 3,999 रुपये में उपलब्ध है। मौज्ूादा समय में यह 8 जीबी में उपलब्ध है और इसके साथ 2 वर्ष की वारंटी की पेशकश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें