इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने पहला एंड्रॉयड लॉलीपॉप स्मार्टफोन अक्वा स्टार एल लांच किया है।
भारत में सबसे तेजी से बढ़ रही मोबाइल कंपनियों में से एक इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने शानदार फीचर्स से इस हैंडसेट को पैक किया है और इसकी कीमत 6,990 रुपये है। लांच पर टिप्पणी करते हुए इंटेक्स टेक्नोलॉजीज के मोबाइल बिजनेस हेड संजय कुमार कालीरोना ने कहा कि हमारा अक्वा स्टार एल तकनीक को लेकर इंटेक्स की प्रतिबद्धता बताता है।
हम प्रतिस्पर्धी बने रहें इसके लिए जरूरी है कि हम तकनीकी प्रगति के साथ चले। मांग को देखते हुए स्मार्टफोन में 12.7 सेंटीमीटर पूरी तरह से लैमीनेटेड स्क्रीन और विभिन्न फीचर्स के साथ 8 एमपी कैमरा लगाया गया है।
हम ग्राहकों के लिए इंटेक्स के लेटेस्ट फोन को लेकर उत्साहित हैं। नया स्मार्टफोन दो कलर ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध है।