वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने वित्त वर्ष 2013-14 का आम बजट संसद में पेश कर दिया। चुनावी साल से पहले इस आम बजट में कई चीजें सस्ती कर दी गई हैं तो बहुत कुछ महंगी भी हुई हैं। इस बजट में कौन सी चीजें महंगी और कौन सी सस्ती हुई इस पर डालते है एक नजर...
क्या-क्या महंगा--
- 2000 से ऊपर के मोबाइल फोन महंगे।
- टेलीफोन बिल और महंगे।
- सेट टॉप बॉक्स खरीदना महंगा।
- सिगरेट, बीड़ी और सिगार महंगा।
- इम्पोर्टेड कारें महंगी।
- एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन) महंगी।
- 100 सीसी की मोटरसाइकिल महंगी।
- मार्बल, जिंक और लेड से बनी चांदी महंगी।
- एसी रेस्टोरेंट में खाना भी महंगा।
- सोने, प्लैटिनम, डायमंड और रूबी के आभूषण महंगे।
- एसी और फ्रिज महंगा।
- हवाई यात्रा महंगी।
- ब्रांडेड रीटेल गार्मेंट्स महंगे।
- सिल्क का कपड़ा महंगा।
- होटल में ठहरना महंगा।
- लॉ फर्म की सेवा महंगी।
- कॉस्मेटिक्स सामान महंगे।
- सॉफ्ट ड्रिंक्स महंगा।
- लोहा और सीमेंट भी महंगा।
- पार्किंग शुल्क महंगा।
- आयातित याट और मोटर बोट महंगे।
- 50 लाख रुपए से अधिक मूल्य की अचल संपत्ति की बिक्री।
- 2,000 वर्ग फुट से अधिक अंदर के क्षेत्र वाले मकान या फ्लैट
- वकेशनल कोर्स और कृषि परीक्षण प्रयोगशालाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं सर्विस टैक्स के दायरे में।
क्या-क्या सस्ता--
- बहुमूल्य रत्न
- ब्रांडेड परिधान
- विदेशी जूता सस्ता
- आयातित सस्ती सुपारी
- ट्रक की चेसिस
- 2000 रुपए तक के मोबाइल फोन
- 1 अप्रैल 2016 से लागू होंगे गार के प्रावधान।
- 50 हजार तक का सामान विदेश से ला सकेंगे।
- महिलाएं एक लाख तक का सोना विदेश से ला सकती है।
- चमड़ा मशीनरी पर भी ड्यूटी हटाने का प्रस्ताव।
- जूते-चप्पल, फुटवियर और चमडे़ से बना समान सस्ता।
- इसके अलावा रेडिमेड कपड़े भी सस्ते।
- शराब न परोसने वाले रेस्ट्रॉन्ट पर सर्विस टैक्स खत्म।
- विदेश यात्रा से लौटने वाले पुरुषों को 50 हजार रुपए और महिलाओं को एक लाख रुपए के शुल्क मुक्त जूलरी लाने की छूट।