मजबूत अंतर्राष्ट्रीय संकेतों के कारण शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 56.96 अंक चढ़कर 18517.34 और निफ्टी 12.95 अंक चढ़कर 5627.75 पर बंद हुए।
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी मजबूत हुआ। आज के कारोबार में छोटे शेयरों ने अच्छी तेजी दिखाई और बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी चढ़ा।