जिस तरह से टेलीकॉम सेवाओं में तकनीकी का विस्तार होता जा रहा है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में सेवाएं और महंगी हो सकती है। इस बात के संकेत ट्राई चेयरमैन राहुल खुल्लर ने फिक्की द्वारा आयोजित टेलीकॉम सम्मेलन 2013 में शुक्रवार को दिए है।
खुल्लर के अनुसार टेलीकॉम सेवाओं की कीमतें हमेशा स्थाई नहीं रह सकती है। जिस तरह से सेक्टर में बेहतर तकनीकी वाली सेवाएं आ रही हैं, उसे देखते हुए स्थाई टैरिफ के दौर में रहना संभव नहीं है।
टेलीकॉम क्षेत्र में कवर्जेंस तकनीकी पर आयोजित चर्चा में खुल्लर ने कहा कि कनवर्जेंस बिल पर काम शुरू हो गया है।
इस संबंध में संबंधित विभाग बिल के लिए कवायद कर रहे हैं। इस तकनीकी के जरिए टेलीकॉम और इंटरनेट एक नेटवर्क पर आ जाएंगे।