बैंकिंग समूह की कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने और विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हुई बिकवाली से शेयर बाजार में विपरीत रुख देखने को मिला।
उतार-चढ़ाव के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 21.44 अंक की बढ़त के साथ। 20149.85 अंक पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 8.85 अंक गिरकर 6,029.20 अंक पर रहा।
एमसीएक्स-एसएक्स का एसएक्स-40 सूचकांक 2.54 अंक की मामूली बढ़त के साथ 12,046.69 अंक पर रहा। बीएसई में बड़ी कंपनियों में जहां, लिवाली हुई वहीं छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा।
बीएसई का मिडकैप 0.50 फीसदी गिरकर 5,993.46 अंक पर और स्मॉलकैप 0.56 फीसदी उतरकर 5,706.48 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,487 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,033 बढत में और 1,310 गिरावट में रहे, जबकि 144 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई के अधिकांश समूहों में बिकवाली हुई। इनमें सीजी, पावर, बैंकिंग, रीयल्टी, सीडी, हेल्थकेयर, धातु, एफएमसीजी, पीएसयू में 1.99 फीसदी तक की गिरावट रही। बढ़त मे रहने वालों में आईटी, टेक, ऑटो और तेल एवं गैस में 2.81 फीसदी तक के मुनाफे में रहे।
सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में टीसीएस 4.92 फीसदी, बजाज ऑटो 3.68, हीरो मोटोकॉर्प 2.62, टाटा मोटर्स 2.52, गेल 2.51, एयरटेल 2.33, कोल इंडिया 1.79, इनफोसिस 1.65, विप्रो 1.49, ओएनजीसी 0.72, रिलायंस 0.67, डा रेड्डी 0.56, सिप्ला 0.38, महिंद्रा 0.30 और आईटीसी 0.14 फीसदी के साथ शामिल रहे।
गिरावट वाले शेयरों में भेल 8.02 फीसदी, सनफार्मा 3.35, स्टरलाइट 2.93, जिंदल स्टील 2.77, आईसीआईसीआई बैंक 2.64, एचडीएफसी 2.35, एनटीपीसी 1.78, टाटा स्टील 1.47, एलएंडटी 1.08, हिंडाल्को 0.77, टाटा पावर 0.65, स्टेट बैंक 0.57, एचडीएफसी बैंक 0.47 और हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.28 फीसदी के साथ शामिल रहे।