फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर टैक्सी लेना अब हो सकेगा आसान

Thu, 14 Feb 2013 12:42 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में किराए पर टैक्सी लेना आपके लिए आसान हो सकता है। इसके तहत आने वाले दिनों में आपको एक ही कंपनी के वेबपोर्टल में एनसीआर में टैक्सी ऑपरेटर्स की जानकारी और बुकिंग सुविधा मिल सकेगी। एनसीआर में यह सुविधा देने की तैयारी टैक्सी फॉर श्योर कंपनी कर रही है। बंगलूरू में इस तरह की सुविधा दे रही कंपनी टैक्सी फॉर श्योर अब दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में इस कारोबार में तेजी से विस्तार करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


कंपनी की योजनाओं के बारे में टैक्सी फॉर श्योर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रोनॉल्ड रोसैरिओ ने बताया कि हम कंपनी के वेबपोर्टल और फोन नंबर के जरिए दिल्ली के ग्राहकों को अधिक से अधिक टैक्सी ऑपरेटर्स की सेवाएं देने की तैयारी कर रहे हैं। यानी ग्राहक हमारे साथ जुड़ी किसी भी कंपनी की टैक्सी किराए पर ले सकेगा। शुरू में हम दिल्ली के असंगठित क्षेत्र के टैक्सी ऑपरेटर्स को अपने साथ जोड़ेंगे, बाद में संगठित क्षेत्र के ऑपरेटर्स को भी जोड़ेंगे।

ऐसे में ग्राहक एयरलाइन पोर्टल (जहां किसी भी कंपनी की हवाई टिकट ली जा सकती है) की तरह एक ही जगह किसी भी टैक्सी ऑपरेटर्स की बुकिंग करा सकेगा। कंपनी इसके तहत ग्राहकों को बेहतर सेवा देने पर जोर देगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले तीन साल में कंपनी की योजना है कि एनसीआर क्षेत्र में 50 से ज्यादा टूर ऑपरेटर्स को अपने साथ जोड़कर करीब 1,500-2,000 टैक्सी का परिचालन कर सकें। जिससे प्रतिदिन हम 10,000 से ज्यादा बुकिंग ले सकेंगे। कंपनी ने अभी शुरुआती स्तर पर दिल्ली में 4-5 टैक्सी ऑपरेटर्स को अपने साथ जोड़ा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें