टाटा पावर ने इंडोनेशिया की कोयला कंपनी पीटी बारामल्टी सुकसेस साराना टीबीके में 26 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। हालांकि, कंपनी ने इसके वित्तीय पहलुओं का खुलासा नहीं किया है। टाटा पावर ने बताया कि यह हिस्सेदारी इंडोनेशिया में सहयोगी कंपनी खोपोली इनवेस्टमेंट लिमिटेड के जरिए खरीदी गई है।
बारामल्टी सुकसेस साराना टीबीके की इंडोनेशिया की दो कोयला खदानों में हिस्सेदारी है। इन दोनों की क्षमता तकरीबन एक अरब टन कोयला भंडार है। टाटा पावर के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा है कि ईंधन की सुनिश्चितता कंपनी के विकास का मूल मंत्र है। इस अधिग्रहण से टाटा पावर के अगले कुछ महीनों में स्थापित होने वाले बिजली संयंत्रों को ईंधन की आपूर्ति की जाएगी।