व्यावसायिक वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स को एक लॉजिस्टिक कंपनी ने 1,314 ट्रकों का ऑर्डर दिया है।
कंपनी ने बताया कि गुजरात के सूरत की कंपनी सिद्धिविनायक लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने यह ऑर्डर दिया है। इन ट्रकों की आपूर्ति चालू वित्त वर्ष में ही की जाएगी। कंपनी को हाल ही में पेश पांच एक्सेल वाले टाटा प्राइमा 4923 एलएक्स और टाटा एलपीटी3723 ट्रकों का ऑर्डर मिला है।