फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा समूह ने शुरू किया गेटवे ब्रांड का पहला रिसॉर्ट

Wed, 19 Nov 2014 09:21 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा समूह के गेटवे होटल एंड रिसॉर्ट्स ने सामक धूत रिसॉर्ट्स एंड स्पा प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर भारत में गेटवे ब्रांड का पहला रिसॉर्ट शुरू किया है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुड़गांव में स्थित है। इसी के साथ गेटवे ब्रांड के तहत होटलों की संख्या 25 हो गई है।
विज्ञापन


इंडियन होटल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश सरन ने यहां जारी एक बयान में बताया कि अनूठेपन, संस्कृति और विरासत के लिहाज से भारत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

अर्थव्यवस्था के विकास में भी इस उद्योग की अहम भूमिका है और यह बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन करता है और समुदायों को पोषित करता है। भारत में घरेलू के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हो रहा है, इसलिए नए-नए होटलों की जरूरत बढ़ रही है। इसलिए टाटा समूह ने गेटवे ब्रांड के तहत दमदमा (गुड़गांव) में देश के पहले रिसोर्ट की शुरुआत की है।
विज्ञापन


धूत समूह के प्रबंध निदेशक पवन धूत ने कहा कि इस होटल को परिवार के सदस्यों और कॉरपोरेट को एक साथ प्रकृति के करीब लाकर उनके बीच विशेष संबंध विकसित करने के मकसद से बनाया गया है। 20 एकड़ में फैले इस रिसोर्ट में 1,000 से भी ज्यादा पेड़ हैं जो कि यहां आने वाले अतिथियों को प्रकृति से जोड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें