निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने सुरक्षा कोष नाम से एक नई नॉन पार्टिसिपेटिंग मार्केट लिंक्ड एंडोमेंट बीमा पॉलिसी पेश की है। इसमें मृत्यु से लेकर दुर्घटना, विकलांगता और गंभीर बीमारी व सर्जरी तक के लिए बीमा कवर प्रदान किया गया है।
कंपनी के मुताबिक यह एक ऐसा यूनिट लिंक्ड प्लान है, डेथ बेनिफिट को कुल बीमा राशि (सम एश्योर्ड) व पॉलिसी की पूरी फंड वैल्यू के साथ जोड़ा गया है। इसमें ग्राहकों को आठ इनवेस्टमेंट फंडों में से जोखिम के आधार पर अपने मुताबिक पोर्टफोलियो चुनने की सुविधा दी गई है। बीमा पॉलिसी की अवधि को 15 से 40 साल तक रखा गया है। इस पॉलिसी को 18 से 50 वर्ष तक के लोग खरीद सकते हैं, जबकि मेच्योरिटी के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है।