स्वाइप टेक्नोलॉजीज ने टैबलेट पीसी स्लेट प्रो लांच करने के लिए स्नैपडील के साथ गठजोड़ किया है। स्लेट प्रो लेटेस्ट एंड्रायड किटकैट 4.4.2 और मैराथन बैटरी से युक्त है।
स्वाइप स्लेट प्रो आपकी शैक्षिक और मनोरंजन से जुड़ी जरूरतों को बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर पूरा करने के लिए आकषर्क फीचर से लैस है। स्वाइप स्लेट प्रो की प्री बुकिंग विशेष कीमत 10,499 रुपये में की जा सकती है। स्लेट प्रो का स्टॉक सीमित है और यह सिर्फ स्नैपडील पर उपलब्ध है।
पतला और फीचर्स से लैस, साधारण लेकिन क्रांतिकारी स्वाइप स्लेट प्रो 1.3 जीएचजेड क्वाद कोर प्रोसेसर और 1 जीबी आरएमएम से लैस है। स्लेट प्रो लेटेस्ट एंड्रायड किटकैट 4.4.4 वर्जन और 9.7 इंच आईपीएस डिस्प्ले से युक्त है।
यह ऐसे छात्रों के लिए सटीक डिवाइस है, जो इसे अपनी शिक्षा के लिए उपकरण के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके अलावा यह अपनी उत्पादकता बढ़ाने की इच्छा रखने वाले पेशेवरों के लिए भी बेहतर है।
स्वाइप टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीपाल गांधी ने लांच के बारे में कहा कि हम मनोरंजन और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी ताजी इनोवेटिव पेशकश को लेकर उत्साहित हैं।
स्वाइप स्लेट प्रो अपने शानदार प्रदर्शन और वाजिब कीमतों के कारण इस कैटेगरी में नए मानक स्थापित करेगा।