फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी निर्यात की छूट एक साल और बढ़ी

Mon, 15 Oct 2012 09:07 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात की छूट एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। फिलहाल ओपन एंड जनरल लाइसेंस (ओजीएल) के तहत चीनी के निर्यात की छूट दी गई है। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रो. केवी थॉमस ने सोमवार को बताया कि देश में लगातार तीसरे साल घरेलू मांग से ज्यादा चीनी का उत्पादन होने जा रहा है, इसे देखते हुए सरकार ने चीनी निर्यात की छूट को एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस बारे में जल्द ही एक आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


चीनी उद्योग को नियंत्रण मुक्त करने के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार रंगराजन समिति की सिफारिशों पर जल्द फैसला लेगी, यह मामला ठंडे बस्ते में नहीं जाएगा। इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय के सुझावों की समीक्षा भी की जा रही है। सोमवार को इस मुद्दे पर थॉमस ने कृषि मंत्री शरद यादव से भी मुलाकात की है।

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी. रंगराजन ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें चीनी उद्योग को नियंत्रण मुक्त करने के लिए कई सिफारिशें की गई हैं। इस मामले पर पहले टुटेजा और थोराट समिति भी सिफारिशें दे चुकी हैं, जो अभी तक लागू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ब्राजील के बाद भारत विश्व का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले भारत में चीनी की कीमतें ज्यादा होने की वजह से छूट के बावजूद पिछले कई महीनों में चीनी का निर्यात नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें